Mahtari Vandana Yojana: 17वीं किस्त के ₹1000 मिलने की तारीख घोषित – जानें कब आएगा पैसा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप छत्तीसगढ़ की महिला हैं और Mahtari Vandana Yojana की लाभार्थी हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने अब तक 16 किस्तें आपके खाते में भेज चुकी है और अब सभी महिलाएं बेसब्री से 17वीं किस्त का इंतज़ार कर रही हैं।

अगर आप जानना चाहती हैं कि Mahtari Vandana Yojana 17th Installment Date क्या है, पैसा कब आएगा और कैसे चेक करें पेमेंट स्टेटस, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि इसमें आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में दी जा रही है।

महतारी वंदन योजना क्या है?

Mahtari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही एक आर्थिक सहायता योजना है। इस योजना के तहत हर महीने ₹1000 की राशि महिलाओं को उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, यानी सालभर में कुल ₹12,000। इससे महिलाएं अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें, यही इसका मुख्य उद्देश्य है।

अब तक राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को 16 किस्तों का लाभ मिल चुका है।

Mahtari Vandana Yojana 17th Installment कब आएगी?

सरकार की तरफ से तय नियम के अनुसार, हर महीने की 10 तारीख तक ₹1000 की राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाती है। इस बार 16वीं किस्त 2 जून 2025 को भेजी गई थी।

अब खबर है कि 17वीं किस्त 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच आ सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख सरकार की ओर से घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान यही है कि 1-5 जुलाई के बीच राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Mahtari Vandana Yojana 17th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले जाएं महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना लाभार्थी क्रमांक / आधार नंबर / मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  4. कैप्चा कोड भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपके सामने आपकी सभी किस्तों का स्टेटस आ जाएगा – कि कौन सी किस्त कब और कितनी राशि के साथ आपके खाते में भेजी गई है।

नोट: जब भी पैसा ट्रांसफर होता है, सरकार की ओर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाता है, जिसमें पेमेंट की जानकारी होती है।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो नीचे दी गई योग्यता शर्तें पूरी करती हैं:

  • महिला छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला या उसका परिवार सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास बैंक खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • डीबीटी (DBT) चालू खाता होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप भी Mahtari Vandana Yojana 17th Installment का इंतजार कर रही हैं, तो 1 से 5 जुलाई के बीच अपने खाते की जांच करती रहें। आप ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकती हैं या SMS के माध्यम से जानकारी पा सकती हैं।

इस जानकारी को अपनी बहनों और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस योजना का सही समय पर लाभ उठा सकें।

Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: 20 जून आख़िरी तारीख़ – जल्दी करें रजिस्ट्रेशन!

Leave a Comment