Bihar Godam Nirman Yojana | किसानों को गोदाम बनाने के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें कैसे करें तुरंत आवेदन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Godam Nirman Yojana: नमस्ते दोस्तों, कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम बनाने की योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना में सरकार 10 लाख रुपये का अनुदान देती है। यह योजना बिहार के सभी नागरिकों के लिए है, चाहे वे किसी भी वर्ग के हों।

बिहार गोदाम निर्माण योजना अगर आप भी अपना गोदाम बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, आपको कितना लाभ मिलेगा और किन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई है।

Bihar Godam Nirman Yojana

पोस्ट प्रकारसरकारी योजना
योजना का नाम✅ गोदाम निर्माण योजना 2024-25
अनुदान प्रतिशत✅ 40% से 50% तक
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ✅ 01 अगस्त 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि✅ 31 अगस्त 2024
आवेदन का तरीका✅ ऑनलाइन

बिहार गोदाम निर्माण योजना क्या है?

बिहार गोदाम निर्माण योजना बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा चलायी जाती है। इस योजना में सरकार किसानों को गोदाम बनाने के लिए अनुदान देती है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी वर्गों के किसानों को मिलेगा। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बिहार गोदाम निर्माण योजना 2024 के तहत लाभ के लिए आवेदन करने के लिए बिहार कृषि विभाग ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अगर आप भी अपना गोदाम बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।

बिहार गोदाम निर्माण योजना 2024: महत्वपूर्ण तिथियाँ

आधिकारिक नोटिस जारी30 जुलाई 2024
आवेदन प्रारंभ तिथि01 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2024
ऑनलाइन लॉटरी तिथि06 सितंबर 2024
सत्यापन की तिथि07-14 सितंबर 2024
अंतिम चयन की तिथि18 सितंबर 2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन

बिहार गोदाम निर्माण योजना 2024: लाभ

  • इस योजना में राज्य के किसानों को गोदाम बनाने के लिए अनुदान मिलेगा। यह अनुदान सभी वर्गों के किसानों को दिया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग के किसानों को 40% तक का अनुदान मिलेगा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50% तक का अनुदान मिलेगा।
  • आप जिस क्षमता का गोदाम बनवाना चाहते हैं, उसके अनुसार आपको लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • विभिन्न जाति वर्ग के अनुसार किसानों को कितना अनुदान मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Bihar Godam Nirman Yojana Subsidy Rate

गोदाम क्षमताअनुमानित लागतअनुदान दर
✅ 100 मी.टन14,20,000 रु.✅ सामान्य: 5,50,000 रु. प्रति इकाई अथवा लागत का 40%, जो भी कम हो
✅ अनु.जाति/अनु.जनजाति: 7,00,000 रु. प्रति इकाई अथवा लागत का 50%, जो भी कम हो
✅ 200 मी.टन20,25,000 रु.✅ सामान्य: 8,00,000 रु. प्रति इकाई अथवा लागत का 40%, जो भी कम हो
✅ अनु.जाति/अनु.जनजाति: 10,00,000 रु. प्रति इकाई अथवा लागत का 50%, जो भी कम हो

बिहार गोदाम निर्माण योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

How To Apply Bihar Godam Nirman Yojana
How To Apply Bihar Godam Nirman Yojana 
  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। हमने उसका  लिंक नीचे दिया है।
  • वहां जाने के बाद “ऑनलाइन सेवाएँ” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कई विकल्प खुलेंगे, जहां आपको “गोदाम निर्माण” का विकल्प चुनना है।
  • उस पेज पर आपको अपना किसान पंजीकरण संख्या डालकर “सर्च” करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म आपके सामने आएगा, जिसके जरिए आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें: MGNREGA Free Cycle Yojana: इस मनरेगा योजना में पाएं फ्री साइकिल, जानें कैसे करें आवेदन!

Leave a Comment