अब और इंतज़ार नहीं! Maharashtra Board Result 2025 की टाइमिंग आउट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक आणि उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळ (MSBSHSE) की तरफ से Maharashtra Board Result 2025 यानी की कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे मई 2025 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। जो छात्र इस साल महाराष्ट्र बोर्ड SSC और HSC परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाकर देख सकेंगे।

इस साल SSC (कक्षा 10) की परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक और HSC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। लगभग 20 लाख छात्रों ने SSC परीक्षा और 15 लाख से अधिक छात्रों ने HSC परीक्षा दी है।

रिजल्ट कब आएगा? Maharashtra Board SSC HSC Result 2025 Updates

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, Maharashtra SSC HSC Result 2025 की घोषणा मई के पहले सप्ताह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसमें टॉपर्स के नाम, पासिंग परसेंटेज, लड़के-लड़कियों की सफलता दर और कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी दी जाएगी। इस साल भी पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35% अंक लाने होंगे। अगर कोई छात्र फेल होता है तो उसे supplementary exam देने का मौका मिलेगा।

Maharashtra Board Result 2025 कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Maharashtra Board Result 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब अपने अनुसार “SSC Result 2025” या “HSC Result 2025” लिंक चुनें।
  4. रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें।

SMS के जरिए Maharashtra Board HSC Result 2025 कैसे चेक करें?

अगर इंटरनेट नहीं है, तो छात्र SMS से भी अपना HSC रिजल्ट देख सकते हैं:

  • अपने फोन के मैसेज ऐप में जाएं।
  • टाइप करें: MHHSC<space>SEAT NO.
  • यह मैसेज 57766 पर भेज दें।
  • कुछ ही देर में आपका रिजल्ट उसी नंबर पर आ जाएगा।

Maharashtra Board Result 2025 देखने के लिए वेबसाइट्स:

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • mahahsscboard.in
  • mahresult.nic.in
  • hscresult.mkcl.org
  • hsc.mahresults.org.in
  • results.gov.in
  • results.nic.in

मार्कशीट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • क्लास का नाम (SSC या HSC)
  • माता-पिता के नाम
  • स्कूल/जिला कोड
  • विषय अनुसार थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स
  • कुल अंक और अधिकतम अंक
  • पास या फेल की स्थिति

RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में बंपर भर्ती! RRB ALP के 9970 पदों पर सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन!

FAQs Maharashtra Board Result 2025

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 कब घोषित होगा?

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 के मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

मैं अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे देख सकता/सकती हूं?

आप अपना रिजल्ट mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 देखने के लिए मुझे क्या जानकारी चाहिए?

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी जैसे माँ का नाम भरना होगा।

अगर मैं अपना रोल नंबर भूल जाऊं तो क्या करूं?

यदि आप रोल नंबर भूल गए हैं, तो आप एडमिट कार्ड देख सकते हैं या अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment