Annasaheb Patil Loan Apply Online : महाराष्ट्र राज्य सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अन्नासाहेब पाटिल ऋृण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार युवाओं को उनके व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना की बदौलत हजारों प्रतिभाशाली युवा व्यवसाय में सफल हुए हैं।
अन्नासाहेब पाटिल लोण योजना अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम, महाराष्ट्र सरकार के प्रबंधन के तहत चलाई जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय शुरू करने में मदद की जा रही है।
अन्नासाहेब पाटिल लोन योजना 2025
योजना का नाम | अण्णासाहेब पाटील लोण योजना |
शुरू करने वाली संस्था | महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा अन्ना साहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम तहत |
लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य के युवा |
उद्देश्य | युवाओं को उनके व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://udyog.mahaswayam.gov.in/ |
अन्नासाहेब पाटिल लोन योजना का उद्देश्य
- इस योजना में सरकार युवाओं को अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम के तहत अपना व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- इस योजना के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली एवं बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
- इस योजना के तहत लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के युवाओं के जीवन को बेहतर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है।
अन्नासाहेब पाटिल लोन योजना के लाभ (फायदे)
- इस योजना के तहत सरकार युवाओं को उनके व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- इस योजना में ऋण लेने वाले आवेदक को 12% ब्याज देना होगा, जो अन्य योजनाओं की तुलना में कम है।
- इस योजना के अंतर्गत कुल 4 प्रतिशत धनराशि दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित की गई है।
Annasaheb Patil Loan Apply Online eligibility
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- यदि आवेदक इस योजना के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसके पास अपने व्यवसाय की blueprint होना चाहिए।
- आवेदक को चुने गए व्यवसाय का ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदक(महिला व पुरुष) की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए।
Annasaheb Patil Loan Apply Online के लिए जरूरी documents
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने)
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पहचान पत्र (जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- व्यवसाय कागजात
Annasaheb Patil Loan Apply Online आवेदन कैसे करें?
यदि आप अन्नासाहेब पाटिल ऋण योजना का लाभ लेने में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार का उद्योग महास्वयं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको इस योजना के लिए पंजीकरण करना होगा। आपको “रजिस्टर” करने का विकल्प दिखाई देगा।
- अब वेबसाइट का एक नया पेज खुलेगा, उस पेज में अपना नाम, जन्मतिथि, आधार, लिंग, आईडी, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद आपको अगले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा। अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर वापस जाना होगा और अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना जिला चुनना होगा और निम्नलिखित सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद इस योजना के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक अपलोड करें।
- इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको आवेदन पत्र की एक प्रति मिलेगी जिसे आपको भविष्य की प्रक्रियाओं के लिए संभाल कर रखना होगा।
सिर्फ 5 मिनट में भरें Sukanya Samriddhi Yojana का ऑनलाइन फॉर्म – बेटियों के लिए शुरू हुआ बड़ा मौका!