Majhi Ladki Bahin Yojana Gramin List Check: महाराष्ट्र राज्य सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ की ग्रामीण सूची जारी कर दी है। इस सूची में शामिल सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो जल्द ही ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ की ग्रामीण सूची में अपना नाम जांच लें और जानें कि आप इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र हैं या नहीं।
महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को राज्य के अंतरिम बजट के दौरान ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत 21 से 65 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और निराश्रित महिलाएं, तथा परिवार की एक अविवाहित महिला को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
यह योजना राज्य की गरीब महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना के रूप में सामने आई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी स्थिति को मजबूत करना और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करना है।
हाल ही में, दिवाली के अवसर पर सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये का बोनस और दो माह की किस्त के रूप में 3000 रुपये एक साथ प्रदान किए हैं। इस प्रकार, ‘लाडकी बहिन योजना दिवाली बोनस’ के तहत महिलाओं के खातों में कुल 5500 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे गए हैं।
यदि आप महाराष्ट्र से हैं और ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में हमने लाडकी बहिन योजना के बारे में पूरी जानकारी दी है, जैसे कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, फॉर्म डाउनलोड कैसे करें, ग्रामीण सूची कैसे जांचें, पात्रता और जरूरी दस्तावेज आदि।
साथ ही, आप केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी sarkarportal.com पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
Majhi Ladki Bahin Yojana Gramin List Check
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र |
---|---|
🟢 लाभ | राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे |
🟢 किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
🟢 योजना की शुरुआत | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
🟢 लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
🟢 आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 65 वर्ष |
🟢 उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
🟢 मिलने वाली धनराशि | 1500 रुपये प्रति महीने |
🟢 आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
🟢 आधिकारिक वेबसाइट | लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची |
माझी लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची क्या है?
माझी लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची उन लाभार्थी महिलाओं की सूची है जो राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस सूची के अनुसार, जिन महिलाओं के आवेदन लाडकी बहिन योजना के लिए स्वीकार किए गए हैं, वे अब योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
इस योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत, महिलाओं को हर महीने वित्तीय मदद मिलेगी, जिससे वे अपने पोषण और उन पर निर्भर बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए इसका उपयोग कर सकेंगी। मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहने की आवश्यकता महसूस नहीं करेंगी।
लाडकी बहिन योजना के लिए राज्य सरकार ने 2 जुलाई 2024 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। ऑनलाइन आवेदन के लिए राज्य सरकार ने पहले ‘नारी शक्ति दूत ऐप’ जारी किया, और इसके कुछ दिनों बाद लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जहां महिलाएं बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं, वे नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, ग्राम पंचायत, या सीएससी केंद्र से ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए लाडकी बहिन योजना का फॉर्म भी जारी किया गया है, जिसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है।
माझी लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
इस योजना के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। निम्नलिखित श्रेणियों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं:
- विवाहित महिलाएं
- विधवा महिलाएं
- तलाकशुदा महिलाएं
- परित्यक्त महिलाएं
- निराश्रित महिलाएं
आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही, आवेदिका के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला के पास आधार कार्ड से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना अनिवार्य है, और उसके परिवार के सदस्य आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- स्व-घोषणा पत्र
- आवेदन फॉर्म
लाडकी बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इन दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर ही महिला इस योजना के लाभ के लिए पात्र होगी।
लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको ‘माझी लाडकी बहिन योजना पंजीकरण’ करने के लिए “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा। यहां आपको “Create New Account” लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लाडकी बहिन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- आवेदन में जानकारी भरने के बाद, दिए गए कैप्चा को भरें और फिर “Sign Up” बटन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको फिर से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद, आपको “Application for Ladki Bahin Yojana” पर क्लिक करना है। इसके बाद लाडकी बहिन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारी भरनी है, जैसे नाम, पता, पिता/पति का नाम, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण आदि।
- आवेदन में जानकारी भरने के बाद, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और “Accept Hamipatra Disclaimer” पर क्लिक करें।
- अंत में, “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन को जमा करें।
इस प्रकार आप लाडकी बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची
लाडकी बहिन योजना की ग्रामीण सूची को आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट और नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से चेक कर सकते हैं। लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची की जांच करने के लिए, सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड करना होगा।
नारी शक्ति दूत ऐप से लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची चेक करें:
- सबसे पहले नारी शक्ति दूत ऐप को ओपन करें।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरिफिकेशन करना है और ऐप में लॉगिन करना है।
- उसके बाद, “या पूर्वी केलेले अर्ज” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा। यहां आपको “माझी लाडकी बहिन योजना ग्रामीण सूची” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद, आपके स्क्रीन पर लाडकी बहिन योजना की ग्रामीण सूची खुल जाएगी। आप इसमें अपने जिले और गांव का चयन करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
लाडकी बहिन योजना सूची चेक करने की अन्य विधि:
- लाडकी बहिन योजना की सूची चेक करने के लिए, सबसे पहले अपने शहर की नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां आपको “Schemes” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको लाडकी बहिन योजना लाभार्थी सूची पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने गांव, वार्ड, और ब्लॉक का चयन करना होगा और “डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “माझी लाडकी बहिन योजना” की सूची PDF फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगी। आप अपना नाम इस सूची में चेक कर सकते हैं।
इस प्रकार, आप आसानी से लाडकी बहिन योजना की ग्रामीण सूची को चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें: Pm Kisan Nidhi Yojana Big Updates: तय हुई 19वीं किश्त की तारीख, जल्द मिलेगा किसानों को पैसा!
FAQ माझी लाडकी बहिन योजना
लाडकी बहिन योजना लॉगिन कैसे करें?
लाडकी बहिन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए, सबसे पहले आपको ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करें। यहां आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है, फिर कैप्चा भरकर “लॉगिन” पर क्लिक करें।
लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को राज्य सरकार ने 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। राज्य में आगामी चुनाव के कारण पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है, इसलिए संभावना है कि राज्य सरकार लाडकी बहिन योजना के तहत आवेदन की तिथि को नवंबर के बाद फिर से घोषित कर सकती है।