Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 | 9617 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू! राजस्थान पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने 9617 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 9 अप्रैल 2025 को पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

काफी समय से चर्चा थी कि इस बार बड़ी संख्या में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होगी और अब गृह विभाग ने इस भर्ती को वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी भी दे दी है।

अगर आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। यहाँ हमनें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी बातें आसान भाषा में बताई हैं।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025

District/Unit NameGeneralSCSTOBCMBCEWS
JAIPUR Commissioner19798511502958
JODHPUR Commissioner55482315816
TONK26153936
BHILWARA0151165510
BIKANER121932037
CHURU131441448
BHARATPUR322210037
SAWAIMADHOPUR25202536
BHIWARI57164049
SIKAR31614636
JASALMER24384262919
PALI9121711714
JALORE0414618612
SIROHI25541725
KOTA CITY793840201020
KOTA Rural2783725
BARAN51600326
BUNDI30538510
JHALAWAR548518613
UDAIPUR7630120816
CHITTORGARH62264211715
RAJSAMAND69242018511
GRP, AJMER462571925
2nd Bn. RAC, Kota3730836
5th Bn. RAC, Jaipur401001036
6th Bn. RAC, Dholpur131303324
7th Bn. RAC, Bharatpur2770524
8th Bn. RAC, Delhi6523125
9th Bn. RAC, Tonk17941425
11th Bn. RAC, Delhi23188436
12th Bn. RAC, Delhi30662647
13th Bn. RAC, Jaipur122202948
14th Bn. Deeg381102348
CID (IB) Jaipur211722847
Padmini Devi Bn. Sikar18478601042550
Kali Bai Bn. Alwar18478601042550
Amrita Devi Bn. Barmer18478601042550
Falodi49403524817
Deedwana Kuchaman8113050816
Kotputali955052221225
Kherthal Teejara28612636
Byawar1225959901938
Deeg02921025
Balotra10261032918
Maharana Pratap Bn. RAC, Pratapgarh104001

🔹 आयु सीमा (Age Limit)

Rajasthan Police Constable Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

  • 🔸 पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • 🔸 महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु: 29 वर्ष
  • 🔸 आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी
  • 🔸 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

🔹 आवेदन शुल्क (Application Fee)

राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 में आवेदन के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है:

  • 🔸 सामान्य वर्ग: ₹600
  • 🔸 अन्य सभी वर्ग (OBC/SC/ST/EWS आदि): ₹400

🔹 शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • ✅ उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • राजस्थान सीईईटी सेकेंडरी लेवल पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार के पास LMV या HMV वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए जो 01 जनवरी 2026 से कम से कम एक साल पहले बना हो।

🔹 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
  2. शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा (Physical Test)
  3. विशेष योग्यता प्रमाण पत्र (If applicable)
  4. मेडिकल जांच (Medical Test)
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)

फाइनल मेरिट लिस्ट उन्हीं उम्मीदवारों की बनेगी जो सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 25 मई 2025 तक चलेगी। आवेदन का तरीका पूरी तरह से ऑनलाइन है।

👉 स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले recruitment2.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Login” सेक्शन में जाकर लॉग इन करें (अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है)।
  3. अगर आपने OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो पहले OTR प्रोसेस पूरा करें।
  4. फिर “Recruitment” सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकालें।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • आवेदन करने से पहले पूरी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें।
  • आवेदन अंतिम तारीख से पहले ही सबमिट करें ताकि तकनीकी समस्या न आए।

अगर आपको इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी और कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट में जरूर बताएं।

Kotak Mahindra Home Loan: 20 लाख का लोन 20 साल के लिए, बस 2 मिनट में करें आवेदन – जानिए पूरी प्रक्रिया!

Leave a Comment