Namo Shetkari Yojana 2025: सरकार ने भेजे पैसे! देखें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और पेमेंट चेक?

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हित में Namo Shetkari Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को हर साल ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से दी जाती है — ₹6000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत और ₹6000 नमो शेतकरी योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत।

Namo Shetkari Yojana Maharashtra क्या है?

Namo Shetkari Yojana महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लाभकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देना है। जो किसान पहले से PM Kisan Yojana का लाभ ले रहे हैं, उन्हीं किसानों को नमो शेतकरी योजना का फायदा भी मिलेगा। इस योजना की शुरुआत 2023 में की गई थी और अब तक इसके तहत 5 किश्तें किसानों को मिल चुकी हैं।

किसान को कैसे मिलती है ₹12000 की राशि?

इस योजना के तहत महाराष्ट्र के किसानों को सालाना ₹12000 की राशि तीन किश्तों में उनके बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है।

  • ₹6000 केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान योजना के माध्यम से
  • ₹6000 राज्य सरकार की नमो शेतकरी योजना के तहत

इस तरह किसानों को साल भर में कुल ₹12000 मिलते हैं। इस योजना का मकसद किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान जैसी स्थितियों में उन्हें राहत देना है।

Namo Shetkari Yojana 6th Installment कब आएगी?

Namo Shetkari Yojana 6th Installment Date की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2025 के पहले सप्ताह में ₹2000 की छठवीं किश्त किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। इस किश्त के साथ ही अब तक 6 बार किसानों को लाभ मिल चुका होगा।

नमो शेतकरी योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है किसानों को वित्तीय सहायता देना ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। विशेष रूप से यह योजना उन किसानों के लिए है जो लघु एवं सीमांत श्रेणी में आते हैं और पहले से PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं। इससे किसानों को दोहरा लाभ मिलता है और उनकी सालाना आमदनी में सुधार होता है।

नमो शेतकरी योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

Namo Shetkari Yojana 2025 का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो इस योजना की शर्तों को पूरा करते हैं। नीचे कुछ जरूरी पात्रता शर्तें दी गई हैं:

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो लघु एवं सीमांत श्रेणी में आते हैं।
  • जिनके पास कार, चारपहिया वाहन आदि हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाएगा।
  • योजना उन किसानों के लिए है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या बीपीएल कार्डधारी हैं।

अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Namo Shetkari Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने जरूरी हैं:

  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन की पावती/रसीद
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

इन दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदन को स्वीकृति मिलती है और आपकी लाभार्थी सूची में शामिल होने की संभावना बढ़ जाती है।

Namo Shetkari Yojana 6th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि नमो शेतकरी योजना की छठवीं किश्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले https://nsmny.mahait.org/ इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर “Beneficiary Status” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे – आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर।
  4. सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस दिख जाएगा।

इस तरह आप घर बैठे आसानी से जान सकते हैं कि आपको 6th installment मिली है या नहीं।

Namo Shetkari Yojana List 2025 कैसे देखें?

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि Namo Shetkari Yojana List 2025 में आपका नाम है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://nsmny.mahait.org/
  2. होमपेज पर “Beneficiary List” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जिला, तालुका, गांव आदि की जानकारी भरनी होगी।
  4. कैप्चा कोड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  5. अब स्क्रीन पर Namo Shetkari Yojana लाभार्थी सूची 2025 दिखाई देगी।

यहां से आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो बहुत जल्द आपके खाते में अगली किश्त ट्रांसफर की जाएगी।

UP Labour Card 2025: अब घर बैठे ऐसे बनाएं लेबर कार्ड, पूरी प्रक्रिया जानिए यहां!

Leave a Comment