Ladki Bahin Yojana 8 Hafta: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की 8वीं किस्त फरवरी महीने में वितरित की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 8वीं किस्त को लाभार्थियों के बैंक खातों में 15 फरवरी तक ट्रांसफर करने की योजना बनाई है। लेकिन इस किस्त को प्राप्त करने के लिए महिलाएं कुछ आवश्यक काम करेंगी, तभी वे 8वीं किस्त का लाभ उठा सकेंगी।
महाराष्ट्र राज्य सरकार की लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और निराश्रित महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जाती है। हाल ही में 24 जनवरी को योजना की सातवीं किस्त का वितरण किया गया था, जिसमें 2 करोड़ 65 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ।
अब महिला एवं बाल विकास विभाग 8वीं किस्त के वितरण की तैयारी कर रहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री अजित पवारजी द्वारा अभी तक 8वीं किस्त के लिए निधि जारी करने की जानकारी नहीं दी गई है।
यदि आप महाराष्ट्र से हैं और जानना चाहते हैं कि लाडकी बहिन योजना की 8वीं किस्त कब मिलेगी, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में हमने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की 8वीं किस्त की पूरी जानकारी दी है और किस्त मिलने की तारीख भी बताई है।
Ladki Bahin Yojana 8 Hafta
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) |
---|---|
🔰 लाभ | हर महीने ₹1500 आर्थिक सहायता |
🔰 योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
🔰 शुरू करने वाले | पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
🔰 लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाएं |
🔰 आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष |
🔰 उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता |
🔰 मिलने वाली धनराशि | ₹1500 प्रति माह |
🔰 आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
🔰 आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
लाडकी बहिन योजना 8वीं किस्त कब मिलेगी?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की 8वीं किस्त फरवरी महीने की 15 तारीख से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जा सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि 15 फरवरी से 25 फरवरी के बीच 8वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें:
फरवरी की किस्त मिलने से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं के आवेदन की जांच की जाएगी ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिले। क्योंकि कई महिलाओं ने गलत दस्तावेज देकर आवेदन किया था, इसलिए उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे और इसके बाद ही 8वीं किस्त वितरित की जाएगी।
जनवरी माह में करीब 65 लाख महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए थे। महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकती हैं। यदि स्टेटस “Approved” दिखता है, तो ही उन्हें फरवरी महीने की किस्त मिलेगी। इसके अलावा, महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना जरूरी है।
लाडकी बहिन योजना 8 हफ्ता के लिए पात्रता:
- महिला महाराष्ट्र की निवासी हो और योजना के लिए पात्र हो।
- महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना जरूरी है।
लाडकी बहिन योजना 8 हफ्ता की तारीख (Ladki Bahin Yojana 8 Hafta Date)
महाराष्ट्र सरकार हर महीने इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देती है। इस योजना को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 जून 2024 को बजट में शुरू किया था। अब तक 7 किस्तों में ₹10,500 की सहायता राशि दी जा चुकी है और अब 8वीं किस्त फरवरी में जारी होगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, 15 फरवरी से 25 फरवरी के बीच 2.65 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को 8वीं किस्त का पैसा उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। लेकिन, महिलाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो और डीबीटी (DBT) विकल्प सक्रिय हो।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा 8 हफ्ते का पैसा?
लाडकी बहिन योजना के लिए 1 जुलाई 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले चरण में 31 अगस्त और दूसरे चरण में 15 अक्टूबर तक आवेदन लिए गए थे। इस दौरान 3 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था।
लेकिन नवंबर 2024 में चुनाव के कारण आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया गया और बाद में आवेदनों की जांच की गई। जांच में पता चला कि कई अपात्र महिलाओं ने भी योजना का लाभ लिया।
इसके बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों के आवेदन फिर से जांचे जाएं। इसके चलते, 7वीं किस्त से पहले 65 लाख अपात्र महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए।
अब फरवरी की 8वीं किस्त जारी करने से पहले भी महिलाओं के आवेदन की फिर से जांच की जा सकती है। जिन महिलाओं के परिवार की आय ज्यादा है, चार पहिया वाहन है, या किसी अन्य शर्त को पूरा नहीं करती हैं, उनके आवेदन फिर से रद्द किए जा सकते हैं। ऐसी महिलाओं को 8वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
लाडकी बहिन योजना 8 हफ्ता स्टेटस कैसे चेक करें?
महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त की स्थिति चेक कर सकती हैं।
✅ स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अर्जदार लॉगिन (Applicant Login) पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- Application Made Earlier विकल्प पर क्लिक करें।
- रुपए के चिन्ह (₹) पर क्लिक करें, जिससे आपकी किस्त की स्थिति दिखेगी।
इस तरह, आप आसानी से देख सकते हैं कि आपकी 8वीं किस्त कब तक आपके बैंक खाते में आएगी।
1 thought on “Ladki Bahin Yojana 8 Hafta | लाडकी बहिन योजना 8वीं किस्त | फरवरी महीने का 8वां हफ्ता इस दिन मिलेगा | लाडकी बहिन योजना 8 हफ्ता तारीख”